ज्ञानतृष्णा समूह ज्ञानमार्ग के साधकों के लिए एक टेलीग्राम समूह है। साधकों की ज्ञानमार्ग की यात्रा को सुगम एवं सफल बनाने के उदेश्य से यह ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सभी साधकों के प्रश्नों के उत्तर साप्ताहिक सत्संग के दौरान दिए जाते हैं तथा आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की जाती है।

सत्संग की रिकॉर्डिंग ज्ञानतृष्णा यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

  1. ज्ञानतृष्णा एक आध्यात्मिक समूह है जिसका उद्देश्य ज्ञान मार्ग से संबंधित चर्चा करना, मार्ग से संबंधित जानकारी प्राप्त करना तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाना है।
  2. यहाँ किसी भी प्रकार का निरर्थक वाद विवाद पूर्णतया वर्जित है।
  3. यदि कोई साधक किसी कारणवश अध्यात्म की इस विचारधारा से सहमत नहीं हैं, वे ग्रुप छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।
  4. अपनी भाषा की मर्यादा में रहते हुए नैतिकता का पालन करना अनिवार्य है।
  5. सभी साधकों से पूर्ण सहयोग की आशा है और विश्वास है कि वे ज्ञानतृष्णा के उद्देश्य से परिचित रहें, इस समूह की गरिमा बनाए रखें और नियमों का पालन करें।
ध्यान दें:

समूह में केवल तभी शामिल हों जब आप उपरोक्त नियमों से सहमत हों। इन नियमों का पालन न करने पर समूह की सदस्यता समाप्त हो सकती है।
ज्ञानतृष्णा समूह से जुडें
वापस जाएं